Search

 
 
 

7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, 1 से 3 सितंबर तक होंगी बैठकें

Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि 1 से 3 सितंबर तक NSUI, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, SC विभाग, सेवादल और रांची महानगर कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी. इन बैठकों में धरना-प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी और कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा होगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 7 सितंबर को लोकभवन के सामने होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को लेकर झारखंड कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कांग्रेस भवन में अलग-अलग संगठनों और विभागों की बैठकें होंगी.

 

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि 1 से 3 सितंबर तक NSUI, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, SC विभाग, सेवादल और रांची महानगर कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी. इन बैठकों में धरना-प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी और कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा होगी.

 

1 सितंबर को NSUI की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. इसके बाद 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी. युवा कांग्रेस की बैठक दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

 

2 सितंबर को आदिवासी कांग्रेस की बैठक सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक SC विभाग की कार्यकारिणी बैठक होगी.

 

3 सितंबर को सेवादल की बैठक सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक रांची महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी.

 

बैठकों में संबंधित संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 7 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों, अधिक से अधिक भागीदारी और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर चर्चा करेंगे. कांग्रेस ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तय समय पर बैठक में शामिल होने की अपील की है. राकेश सिन्हा ने कहा कि 7 सितंबर का धरना-प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की मजबूत आवाज बनेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही