Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस महाधिवेशन : सोनिया ने कहा, देश और कांग्रेस के लिए यह चुनौती का समय, बोले खड़गे, रची जा रही प्रजातंत्र को तोड़ने की साजिश

Raipur : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार पर देश को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सरकार में बैठे लोगों का डीएन गरीब विरोधी है. उन्होंने रायपुर में जारी पार्टी के 85वें महाधिवेशन में दिये अपने अध्यक्षीय भाषण में मोदी सरकार पर नफरत का माहौल, महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति को लेकर करारा हमला किया. कहा कि मोदी सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है. इसे भी पढ़े :  छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-with-naxalites-in-sukma-3-soldiers-martyred-two-injured/">छत्तीसगढ़

: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद, दो घायल

सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं

खड़गे ने कहा कि हम भाजपा को हराने के लिए समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल के लिए तैयार हैं. उन्होंने आरोप लगाया, देश के प्रजातंत्र को तोड़ने का षड्यंत्र हो रहा है, इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा. खड़गे ने कहा, आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं, आज सबको ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान का संकल्प लेना होगा. खड़गे ने कहा कि आज देश सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है. इसे भी पढ़े : माफियाओं">https://lagatar.in/will-mix-the-mafias-into-the-soil-cm-yogi-said-in-the-assembly-in-umesh-pal-murder-case-fir-on-atiq-ahmed-family/">माफियाओं

को मिट्टी में मिला देंगे, उमेश पाल हत्या मामले में विधानसभा में बोले CM योगी, अतीक अहमद परिवार पर FIR  

दलितों अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है

सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया. कहा कि  देश और कांग्रेस के लिए यह चुनौती का समय है. सोनिया गांधी ने कहा कि दलितों अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है. हर संस्था का दुरुप्रयोग किया जा रहा है. संविधान के मूल्यों पर चोट की जा रही है.आगे और कठिन समय है. संवैधानिक संस्थाओं पर rss , भाजपा का कब्जा है. 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकी, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था:

राहुल कल अधिवेशन  को संबोधित करेंगे, पार्टी अपना संविधान बदल सकती है

खबर है कि राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को अधिवेशन  को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार   इस अधिवेशन में पार्टी अपना संविधान बदल सकती है।. संगठन के पदाधिकारियों को प्रदत्त शक्तियों के नियमों में बदलाव संभव हैं. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी CWC के आजीवन सदस्य होंगे.  शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा.

16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी. लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को ही टिकट दिया जायेगा. कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही