Search

 
 
 

कर्नाटक में कांग्रेस को 136 सीटें मिलीं, मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतेंगे : राहुल गांधी

 
New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है और वहां उसे 150 सीटें मिलेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हमने कर्नाटक में जो किया है, वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं

बैठक में राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हुए. बैठक के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, अभी हमारी लंबी चर्चा हुई. हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने जा रही हैं. कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं. हमने कर्नाटक में जो किया है वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ होंगे तो राहुल गांधी ने सिर्फ यह कहा, हमें 150 सीटें मिलने वाली हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी के राज्य प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया. बैठक में संगठन और चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की गय़ी. मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही