Ranchi News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रांची स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव किया. इस घेराव में कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद हैं और एनएसयूआई के छात्र नेता भी मौजूद हैं. वहीं हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया. साथ ही ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका.

ज्ञानेश कुमार और सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के गेट को खोलकर अंदर जाने की कोशिश की. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से कार्यालय के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे और अपनी मांगों को लेकर निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर डटे रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.