Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केजरीवाल के पीछे ईडी लगवाने में कांग्रेस का बड़ा हाथ, केरल सीएम पी विजयन ने हल्ला बोला

Kochi/New Delhi : केरल के सीएम पिनराई विजयन ने राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने को अनुचित करार देते हुए आरोप लगाया हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई है.        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जान ले कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केरल से उम्मीदवारी को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में दरार बढ़ती दिख रही है.

एनी राजा  के खिलाफ राहुल को उतारने का फैसला अनुचित

पी विजयन ने रोष जताते हुए राहुल को सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा के खिलाफ उतारने के कांग्रेस के फैसले को अनुचित करार दिया. उन्होंने पूछा, क्या राहुल गांधी कह सकते हैं कि वह यहां NDA के खिलाफ लड़ने आये हैं? वह यहां LDF के खिलाफ लड़ने पहुंचे हैं, जो यहां की बड़ी राजनीतिक ताकत है.

राहुल राष्ट्रीय स्तर की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं

केरल के सीएम ने राहुल गांधी से जानना चाहा कि INDIA गठबंधन में शामिल LDF के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर वह क्या सफाई दे सकते हैं? कहा कि राहुल एनी राजा के खिलाफ, जो राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं, चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर डबल स्टैंडर्ड अपनाने का आरोप लगाया. पी विजयन ने यह कहते हुए राहुल पर हमला बोला कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल CAA (नागरिकता संशोधन कानून) के मुद्दे पर चुप क्यों रहे.

कांग्रेस को शिकायत थी कि केजरीवाल को हिरासत में क्यों नहीं लिया गया

विजयन ने केंद्रीय एजेंसियों के मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसते हुए कहा, गैर कांग्रेसी विपक्षी नेताओं को जब केंद्रीय एजेंसियां निशाना बनाती हैं तब कांग्रेस चुप्पी साध जाती है, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आप सरकार की शराब नीति से जुडे़ मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई है, जिसके कारण ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की. कहा कि जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था, तब कांग्रेस को शिकायत थी कि केजरीवाल को हिरासत में क्यों नहीं लिया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही