Search

 
 
 

कांग्रेस ने अपना चरित्र खो दिया है : डॉ रविंद्र राय

 
Ranchi: बीजेपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा है कि आजादी के समय पूरे देश में एक ही दल कांग्रेस होता था. उसके बैनर तले हर देशप्रेमी देश और आजादी के लिए काम करता था. धीरे-धीरे कांग्रेस ने अपना चरित्र खो दिया. देशभक्ति के साथ राजनीति करने का चरित्र खो दिया. देशभक्ति के साथ देश सेवा करने के मिशन को खो दिया. महात्मा गांधी, सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्श को खो दिया. कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे अलगाववादी पार्टी की पिछलग्गू बन गई है. देशद्रोही राजनीति का इतिहास रखने वाले कम्युनिस्ट की अनुयाई बन गई. जहर बोने वाले राजद जैसे क्षेत्रीय दलों की सहकर्मी बन गई. इसे भी पढ़ें -वाहनों">https://lagatar.in/the-gang-that-stole-diesel-from-vehicles-had-murdered-the-inspector-5-criminals-arrested/">वाहनों

से डीजल चोरी करने वाले गिरोह ने की थी दरोगा की हत्या, 5 अपराधी अरेस्ट

कांग्रेस में बने रहने वाले लोग अब भाजपा में आ रहे

राय ने कहा कि राष्ट्रीय भाव को दबाकर कांग्रेस में बने रहने वाले लोग अब भाजपा में आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो चुनाव के लिए नहीं, देश के लिए राजनीति करती है. सत्ता के लिए नहीं सेवा और समर्पण के लिए राजनीति करती है. भारत की संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए चुनाव लड़ रही है. भाजपा पार्टी नहीं परिवार है. यह देश के लिए राजनीति कर रही है. देश भक्ति का इतिहास पढ़कर कांग्रेस में जाने वाले लोग धीरे-धीरे भाजपा में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें -मतदान">https://lagatar.in/vote-and-get-free-eye-checkup-in-this-hospital-of-ranchi/">मतदान

करें और रांची के इस अस्पताल में कराएं मुफ्त आंख जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही