Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस को पूरा मजबूत करना होगा : आदित्य विक्रम जायसवाल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई. इसमें संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा हुई. बैठक में रांची महानगर प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी और रांची ग्रामीण प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के गठन पर चर्चा करते हुए महानगर अध्यक्ष कृष्णा सहाय और ग्रामीण अध्यक्ष संजीव कुमार महतो को मनोनयन पत्र सौंपा गया. झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस संगठन के कार्यक्रमों के साथ हर जनसमस्या उठा रही है. साथ ही उसका निदान की कोशिश करती है. अब 2024 के जेनरल चुनाव के लिए प्रोफेशनल्स कांग्रेस को पूरी तरह से तैयार रहना होगा. संगठन के विस्तार के साथ-साथ कांग्रेस को पूरा मजबूत करना होगा. आदित्य विक्रम ने कहा कि रांची में प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी अगर अच्छा कार्य करती है तो पूरे राज्य में इसका संदेश जाएगा. कहा कि रांची महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले हर वार्ड में कमिटी एवं अध्यक्ष का गठन यथाशीघ्र किया जाए. इसे भी पढ़ें- मांडर">https://lagatar.in/mander-assembly-by-election-observer-inspected-the-counting-site/">मांडर

विधानसभा उपचुनाव : ऑब्‍जर्वर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षक
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ सूयस सिन्हा, रांची चैप्टर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, रांची महानगर अध्यक्ष कृष्णा सहाय, रांची ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो, युवा कांग्रेस के महासचिव मेहुल प्रसाद, अंकित सिंह राजपूत, रांची चैटर उपाध्यक्ष जेनेट एंड्रयू, कोऑर्डिनेटर विद्याकर कुंवर,  सरवर पॉल, एलन एंड्रयू, अनिल सिंह, नसरीन शेख, आयुष अग्रवाल, अर्सलान शेख, राजीव चौरसिया, अमरजीत सिंह, पुनीत कुमार, डॉ पीके मेहता, राजेश नायक, राम नरेश नायक, अंशुमाला टोप्पो, अजीत सिंह, रोहित सिंह और छोटू यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- एआईएमआईएम">https://lagatar.in/mutual-coordination-between-aimim-and-bjp-both-want-to-end-ganga-jamuni-tehzeeb-congress/">एआईएमआईएम

और बीजेपी में आपसी तालमेल,  दोनों गंगा- जमुनी तहजीब खत्म करना चाहते हैं : कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही