Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 108 एंबुलेंस विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, स्वास्थ्य पर राजनीति कर रही भाजपा: सतीश मुंजनी

108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि भाजपा जनता के स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दे पर भी झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि भाजपा जनता के स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दे पर भी झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है. उन्होंने भाजपा के आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया.

इसे भी पढ़ें:

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि भाजपा को आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल को याद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय अस्पतालों में डॉक्टरों और संसाधनों की कमी थी. एम्बुलेंस सेवा भी बदहाल थी और स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति खराब थी. अब जब गठबंधन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर रही है, तब भाजपा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

Uploaded Image

सतीश पौल मुंजनी, उपाध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

उन्होंने कहा कि सम्मान फाउंडेशन के चयन को लेकर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. किसी भी एजेंसी का चयन तय नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है. अगर भाजपा के पास कोई ठोस सबूत है तो उसे जांच एजेंसियों के सामने रखना चाहिए. केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बदलती.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा में पहले जो कमियां थीं, उन्हें दूर करने के लिए सरकार ने जरूरी फैसले लिए. उन्होंने कहा कि मरीजों को परेशानी न हो, इसलिए संक्रमण काल में व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रशासनिक निर्णय लिए गए. भाजपा इसे राजनीतिक नजरिए से देख रही है.

 

उन्होंने कहा कि नई टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार चल रही है. अधिक से अधिक योग्य एजेंसियां हिस्सा ले सकें, इसलिए टेंडर की तारीख बढ़ाना सामान्य प्रक्रिया है. इसे भाजपा बेवजह विवाद का विषय बना रही है.

 

कांग्रेस नेता ने भाजपा से पूछा कि जब उसके शासनकाल में एम्बुलेंस सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था खराब थी, तब उसके नेता क्यों चुप थे. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जहां भी गड़बड़ी मिल रही है, वहां कार्रवाई कर रही है और जवाबदेही के साथ काम कर रही है.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शिता और जनहित की नीति पर काम कर रही है. किसी भी स्तर पर अनियमितता मिलने पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता के स्वास्थ्य पर राजनीति करने के बजाय रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए. साथ ही कहा कि झारखंड की जनता अब झूठे आरोपों और दुष्प्रचार से गुमराह होने वाली नहीं है. भाजपा पहले अपने शासनकाल की विफलताओं का जवाब दे, उसके बाद वर्तमान सरकार पर सवाल उठाए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही