Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 2029 को लेकर दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनता के मुद्दों और 2029 की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनता के मुद्दों और 2029 की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई.

Uploaded Image

कांग्रेस की बैठक में शामिल झारखंड के नेता

बैठक में झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ. श्रीबेला प्रसाद, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

 

बैठक के बाद विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संगठन की समीक्षा की गई. राज्य की गठबंधन सरकार के कामकाज और मंत्रियों के प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई. संगठन महासचिव ने अब तक के काम पर संतोष जताया, लेकिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच और सक्रिय रहने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में युवाओं, किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी. साथ ही एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और अल्पसंख्यक कांग्रेस जैसे फ्रंटल संगठनों को भी और मजबूत किया जाएगा.

 

बैठक में प्रदेश, जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत और बीएलए-2 स्तर तक संगठन के गठन और उसकी प्रगति की भी समीक्षा की गई. पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और उनके काम की नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया. बताया गया कि पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से संगठन को दे रहे हैं.

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस छात्रों की समस्याओं, विस्थापन और जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दों पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. बारिश का मौसम खत्म होने के बाद झारखंड में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे.

 

प्रदीप यादव ने बताया कि राहुल गांधी जल्द ही झारखंड के ग्राम प्रधानों और पारंपरिक ग्राम सभा के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. बैठक में पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई.

 

इस दौरान राहुल गांधी के हालिया बयान पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है. उन्होंने छात्रों के आंदोलनों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार करने चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही