Search

 
 
 

कांग्रेस : मंडल एवं पंचायत स्तर की गठित कमेटियों की सत्यापित रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

 
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने छह जिलों के प्रभारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश 
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला प्रभारियों को मंडल एवं पंचायत स्तर पर गठित कमेटियों का सत्यापित रिपोर्ट जल्द सौंपने का निर्देश दिया है, ताकि जल्द से जल्द बूथ कमेटी बनाने का काम शुरू किया जा सके. इसके आधार पर ही जिले के प्रकोष्ठ एवं विभाग की अद्यतन स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक फेरबदल के लिए अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने यह निर्देश छह जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, पाकुड़ और कोडरमा में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत संगठन निर्माण की समीक्षा बैठक के दौरान दिया. बैठक में उक्त जिला के प्रभारी महासचिव, जिलाध्यक्ष एवं संबंधित जिला अंतर्गत विधानसभा प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

केंद्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना होगा

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को घर- घर तक पहुंचाने के लिए सभी जिला प्रभारी महासचिव, सचिव सह विधानसभा प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष मिलकर पंचायत स्तर तक मजबूत संगठन का निर्माण करें. महंगाई, बेरोजगारी एवं नफरत से लड़ने के लिए सशक्त संगठन बनाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना होगा.

संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूती प्रदान करना है- शहजादा

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूती प्रदान करना है. सभी जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी अविलंब यह सुनिश्चित करेंगे. जिन पंचायतों में अब तक कमिटी का गठन किसी कारणवश नहीं हो पाया है, उन पंचायतों में जाकर इस कार्य को पूर्ण करेंगे. प्रखंड स्तर पर नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का नियमित प्रखंड दौरा एवं बैठक सुनिश्चित करते हुए पंचायत स्तर तक अपूर्ण कमिटियों का गठन यथाशीघ्र किया जाए. बैठक में अमुल्य नीरज खलखो, सूर्यकांत शुक्ला, विनय सिन्हा दीपू, बिनोद कुशवाहा, डॉ मंजू कुमारी, जिलाध्यक्ष प्रमोद दूबे, भागीरथ पासवान, धनंजय सिंह, सतीश केडिया, जैश रंजन पाठक, विधानसभा प्रभारी ब्रजेन्द्र उर्फ पप्पू पासवान, मनोज सहाय पिंकू, अवधेश सिंह, शशिमोहन, आभा ओझा, लक्ष्मी नारायण सिंह, धर्मराज राम, रामाशीष पांडेय, प्रमोद सिंह, इशराफिल अंसारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/10-officers-of-state-administrative-service-were-made-deputy-election-officers/">रांची

: राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर बनाए गए उप निर्वाचन पदाधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही