Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वंशवाद, कुसंस्कृति और असहिष्णुता का परिचायक है कांग्रेस : दिनेशानंद गोस्वामी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की बरसी को बीजेपी काला दिवस और आपातकाल विरोध दिवस के रूप में मनाएगी. प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 47 साल पहले इंदिरा गांधी ने सत्ता लोलुपता में देश पर आपातकाल थोप दिया था. इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रेस पर सेंसरशिप, विपक्षी नेताओं को जेल और नागरिक अधिकारों को समाप्त कर मनमानी की. मौलिक अधिकारों को कुंद कर दिया गया. लोकतंत्र बहाल करने के आंदोलन के कारण अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी समेत कई विपक्षी नेताओं को यातनाएं सहनी पड़ी. भारतीय जनसंघ के सर्वाधिक कार्यकर्ताओं को जेल के सलाखों के भीतर 19 महीने काटना पड़ा.

इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-area-commander-kishan-ganjhu-arrested-insas-rifle-and-cartridges-recovered/93752/">TPC

एरिया कमांडर किशन गंझू गिरफ्तार, इंसास राइफल और कारतूस बरामद

कांग्रेस और कांग्रेस से निकले दलों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं

दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस से निकले दलों में आज भी आंतरिक लोकतंत्र नहीं है. देश की अधिकतर पार्टी परिवार तक में सिमट चुकी है. देश की अधिकतर पार्टियों वंशवाद, कुसंस्कृति और असहिष्णुता की परिचायक बन चुकी है. पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न कर दी गई है. लोकतंत्र के समर्थक भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार हो रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के प्रति आस्था रखती है.

इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/bermo-sdo-seizes-13-trackers-carrying-illegal-sand-fir-registered/93671/">मोदी

कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के बीच दिल्ली पहुंच रहे हैं नीतीश, जदयू सांसद ने कहा, यह निजी दौरा है

25 को प्रदेश और जिला कार्यालयों में होगा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या और इंदिरा के तानाशाही रवैया और आपातकाल के खिलाफ 25 जून को भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में काला दिवस व आपातकाल विरोध दिवस के रूप में मनाएगी. आपातकाल विरोध दिवस पर प्रदेश कार्यालय में आपातकाल के खिलाफ व लोकतंत्र बहाल करने के आंदोलन में शामिल नेताओं को सम्मानित किया जाएगा. प्रदेश कार्यालय समेत जिला कार्यालय में भी वर्चुअल माध्यम से व कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सूर्यमणि सिंह, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही