Search

 
 
 

पिछड़ा वर्ग का हक छीनकर मुस्लिम समाज को आरक्षण दे रही कांग्रेसः बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है. आज भी कांग्रेस पार्टी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है. कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को यही कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक मान्यता नहीं दी थी. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर अंधी हो गई है कि उसने ओबीसी समुदाय के आरक्षण में सेंध लगाकर सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को 4% आरक्षण प्रदान कर दिया है. इसे भी पढें -हम">https://lagatar.in/we-are-not-the-guardians-of-bjp-who-tell-us-everyday-to-do-this-work-rss/">हम

भाजपा के अभिभावक नहीं, जो हर रोज बतायें, यह काम करो : आरएसएस

राहुल गांधी ओबीसी समुदाय के प्रति घड़ियाली आंसू बहाते हैं

जो राहुल गांधी संविधान की ‘लाल किताब’ लेकर पूरे देश में घूमते हैं और ओबीसी समुदाय के प्रति घड़ियाली आंसू बहाते हैं, उनके नेतृत्व में यह निर्णय न केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है, बल्कि ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों पर एक खुला हमला भी है. कांग्रेस सरकार ने ओबीसी कोटे से 4% आरक्षण काटकर ‘कैटेगरी-II B’ के तहत मुस्लिम ठेकेदारों को दे दिया है. यह निर्णय सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से पूछा कि क्या कांग्रेस का यही तथाकथित “सामाजिक न्याय” है - जिसमें बहुसंख्यक वंचित वर्गों के अधिकारों को छीनकर तुष्टिकरण की राजनीति की जाती है? इसे भी पढ़ें -इंडिया">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-protest-of-student-organizations-of-india-alliance-ifeducation-system-goes-in-hands-of-rss-then-country-will-be-ruined/">इंडिया

अलायंस के छात्र संगठनों के प्रदर्शन में बोले राहुल, शिक्षा व्यवस्था RSS के हाथ में गयी तो देश बर्बाद…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही