Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी मेनिया से पीड़ित है कांग्रेस, टूलकिट के जरिये बीजेपी को कर रही बदनाम- रघुवर दास

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से पूरा देश कराह रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी मोदी मेनिया से पीड़ित है और टूलकिट के जरिये बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. रघुवर दास ने कहा कि टूलकिट मामले को देखने से स्पष्ट होता है कि वास्तव में मोदी भय काम कर रहा है. कोरोना महामारी में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव और शहर सभी के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य किया है, उससे कांग्रेस पार्टी परेशान है.

कांग्रेस के नेताओं को कुछ सूझ नहीं रहा है

रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा तमाम तरह की सुविधाएं देश के सभी राज्यों को उपलब्ध कराई जा रही है. कोरोना संक्रमण से लड़ने में विदेशों से भी भारत को सहायता मिल रही है. इससे कांग्रेस की नींद हराम है और उनके नेताओं को कुछ नहीं सूझ रहा है, इसलिए पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेसी टूलकिट के माध्यम से भ्रामक प्रचार कर रहे हैं. कांग्रेस संकट के इस समय में गैर जिम्मेदाराना भूमिका निभा रही है, जबकि उसे आपदा की इस घड़ी में राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के साथ खड़े होकर कोरोना की लड़ाई में साथ देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-20-may-3-vehicles-accident-koderma-bjp-mla-lath-ready-centers-advisory-corona-yaas-hurricane-read-12-news-jharkhand-5-of-bihar-9-of-world-or-countries/67367/">शाम

की न्यूज डायरी | 20 May| कोडरमा में तीन वाहनों की टक्कर | BJP विधायक से कहा – लठ तैयार है | कोरोना पर केंद्र की नई एडवाईजरी | YAAS तूफान का खतरा | इसके अलावा झारखंड की 12, बिहार की 5, देश विदेश की 9 खबरें पढ़ें

राष्ट्र के विरुद्ध काम करना कांग्रेस की पुरानी कार्यप्रणाली

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विरुद्ध काम करना कांग्रेस की पुरानी कार्यप्रणाली रही है. सीमा पर तनातनी के बीच चीन के साथ दोस्ती हो या भारत के द्वारा विकसित वैक्सीन पर सवाल उठाना, देश को नीचा दिखाने में कांग्रेस कभी भी पीछे नहीं रहती है. सर्जिकल स्ट्राइक हो या धारा 370 हटाना, सभी मामले में कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का ही कार्य किया. लेकिन कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि देश की जनता उसका खेल समझ चुकी है.

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही