Search

 
 
 

कांग्रेस ने बरही टोल प्लाजा जाम कर की संपूर्ण नाकेबंदी, राहुल गांधी जिंदाबाद के लगाए नारे

 
Koderma : राहुल की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद युवा कांग्रेस ने एकजुट होकर एक लंबी लडाई लडने का ऐलान किया है. इसी को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बुधवार को युवा कांग्रेस ने बरही टोल प्लाजा को जाम कर संपूर्ण नाकेबंदी की. कोडरमा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशरफ अली एवं हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बरही टोल प्लाजा को जाम कर केंद्र सरकार का विरोध जताया. टोल प्लाजा के 2 घंटे के सांकेतिक जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरही विधायक उमाशंकर यादव अकेला, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू, बरही प्रखंड अध्यक्ष इकबाल राजा, मन्नान वारसी, अल्पसंख्यक युवा नेता सोनू वारसी,युवा विधानसभा प्रभारी चांद आलम मौजूद रहे. कोडरमा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशरफ अली ने कहा कि केंद्र सरकार की हिटलरशाही नीति के विरोध में यह कार्यक्रम किया गया है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-hemant-gave-appointment-letter-mo-cho-said-your-responsibility-is-oursnow-you-take-responsibility-villagers/">CM

हेमंत ने दिया MO-CHO को नियुक्ति पत्र, कहा- आपकी जिम्मेदारी हमारी, अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी आप लें
अशरफ ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकार अभिव्यक्ति की आजादी को मोदी सरकार खत्म करने का पुरजोर प्रयास कर रही है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं. नाकेबंदी में युवा कांग्रेस चंदवारा प्रखंड के अध्यक्ष अनिल कुमार दास, युवा उपाध्यक्ष हसन इमाम, युवा सचिव जमाल हुसैन, चंद अंसारी, संजय कुमार, मानो जी, मो. सादाब, प्रकाश राजा, सतीष यादव, बिटू सिंह,अताउल्लाह अंसारी, परवेज अंसारी सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस के साथी राहुल गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना, के नारे लगाते रहे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-former-mla-mamta-devi-gets-bail-from-hc-in-gola-case-clear-way-to-come-out-of-jail/">BIG

BREAKING :पूर्व MLA ममता देवी को गोला केस में HC से मिली बेल, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही