Search

 
 
 

कांग्रेस, JMM का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चुनाव आयोग, निशिकांत दुबे का नामांकन रद्द् करने की मांग की

 
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मुलाकात की. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व गोड्डा के एनडीए उम्मीदवार निशिकांत दुबे व निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक आनंद झा के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है. कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि निशिकांत दुबे ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में रुपए का फ्रॉड किया है. निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक झा से 1 करोड़ 20 लाख रुपया पत्नी के नाम पर लोन लिया है. जबकि अभिषेक झा ने अपने नामांकन में इसका जिक्र नहीं किया है. राकेश सिन्हा ने सवाल किया है कि यह काला धन था या सफेद धन? काला धन था, तो फिर ED क्यों नहीं पहुंची. हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि दोनों ही प्रत्याशियों का नामांकन रद्द करें. वहीं JMM के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव के दिन वोटरों को वोटर स्लीप पर्ची में 400 पार का स्लोगन लिखा बांटा गया, ये पर्ची चौथे चरण के दिन भी बांटा गया था और आज भी ये बांटा गया. जिसकी शिकायत लेकर आयोग पहुंचे और इसपर जांच कराकर FIR दर्ज करने की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें - weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-will-be-rain-with-thunderstorms-in-many-districts-including-ranchi-in-the-next-2-3-hours/">weather

Alert : अगले 2-3 घंटे में रांची सहित कई जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही