Simdega: झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कांग्रेस, भाजपा और झामुमो पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो के नेता गरीबों के पैस लूटकर अपनी तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं. कांग्रेस और झामुमो की लूट की दास्तान पूरी दुनिया देख रही है. पूर्व मंत्री सह झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का सोमवार को पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कही. पंडरीपानी टापूडेगा में आयोजित बैठक में एनोस एक्का ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा लोगो के बीच नफरत फैलाकर राजनीति रोटी सेंक रही है. कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने को धर्म विशेष का रहनुमा बताती है. झारखंड पार्टी क्षेत्र में सदभावना लाना चाहती है. स्थानीय विधायक पर हमला बोलते हुए एनोस एक्का ने कहा कि जनता की समस्याओं से मौजूदा विधायक को कोई मतलब नहीं है. वहीं झारखंड पार्टी विकास की राजनीति करती है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/politics-heated-up-on-tejashwis-jan-vishwas-yatra-in-bihar-samrat-and-pk-raised-questions/">बिहार
में तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा पर सियासत गरम, सम्राट और पीके ने उठाए सवाल
लोकपाल केस में शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
में तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा पर सियासत गरम, सम्राट और पीके ने उठाए सवाल
4 मार्च को होगी नगाड़ा पिटावन रैली
बैठक में एनोस एक्का ने कहा कि आदिवासी मूलवासी और जिलेवासियों को सरकारी तंत्र के द्वारा परेशान किया जा रहा है. भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड पार्टी 4 मार्च को नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन करेगी, जिसमें लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि झापा विस चुनाव और लोस चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी. नगाड़ा पिटावन रैली के माध्यम से राज्य की दशा और दिशा बदली जाएगी.दिल्ली से झारखंड को कंट्रोल करने की साजिश : एनोस एक्का
एनोस एक्का ने कांग्रेस विधायकों के नाराज़ होकर दिल्ली रिसोर्ट जाने के बाद पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत रही है कि झारखंड को दिल्ली से कंट्रोल किया जाए. कांग्रेस के विधायक भाजपा के हाथों बिक चुके हैं, और सरकार को अस्थिर करने के लिए प्रेशर की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायकों को क्षेत्र लोगों की भावना और विकास से कोई लेना देना नहीं है. एनोस ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस दोनों से जनता भी ऊब चुकी है. इसे भी पढ़ें-BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-shibu-soren-challenges-delhi-high-court-order-in-lokpal-case/">BREAKING:लोकपाल केस में शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
Leave a Comment