Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस, जेएमएम देशद्रोही, घुसपैठियों को दे रही संरक्षण सोनियाः शिवराज सिंह चौहान

Ranchi : सोरेन सरकार की खुफिया विभाग की चिट्ठी से स्पष्ट, झारखंड में है, घुसपैठिए लव जिहाद कर आदिवासी बेटियों की निर्मम हत्या कर रहे केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देवघर में पत्रकार वार्ता की और झारखंड के पाकुड़ व लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर गंभीर आरोप लगाए. चौहान ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं और ये घुसपैठिए उनके वोट बैंक बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर का बयान स्पष्ट करता है कि झारखंड में घुसपैठिए मौजूद हैं और वे कांग्रेस और जेएमएम के वोट बैंक हैं. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/technical-fault-in-pm-modis-plane-stopped-at-deoghar-airport-rahul-gandhis-helicopter-gets-permission/">पीएम

मोदी के विमान में तकनीकी खराबी, देवघर एयरपोर्ट पर रोका गया, राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को मिली अनुमति

घुसपैठियों के खिलाफ भाजपा का संकल्प

चौहान ने दावा किया कि घुसपैठियों की बढ़ती संख्या से झारखंड में आदिवासी समाज का अस्तित्व खतरे में है. उन्होंने संथाल परगना में डेमोग्राफी चेंज का हवाला देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासी अल्पसंख्यक हो गए हैं और भूमि पर घुसपैठियों का कब्जा हो गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा और आदिवासियों की जमीनों को वापस किया जाएगा.

आदिवासियों की सुरक्षा पर भाजपा का जोर

चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी नायकों का स्मरण करते हुए कहा कि झारखंड की माटी, बेटी और रोटी को बचाने की जिम्मेदारी केवल भाजपा की सरकार के पास है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम और कांग्रेस आदिवासियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और घुसपैठियों को पनाह दे रहे हैं.

महिलाओं और युवाओं के लिए भाजपा की योजनाएं

चौहान ने झारखंड की महिलाओं और युवाओं के लिए भाजपा की योजनाओं की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की राशि दी जाएगी और गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा, युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे और खाली सरकारी पदों को भरने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

कांग्रेस और जेएमएम की देशविरोधी नीतियों का विरोध

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और जेएमएम को देशविरोधी बताया और कहा कि इंडी गठबंधन के नेता हमेशा से भारत विरोधी तत्वों का समर्थन करते आए हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने का समर्थन किया था और पाकिस्तान के पक्ष में बयान दिए थे. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/bjp-will-end-hemant-sarkars-love-land-and-job-jihad-anurag-thakur/">हेमंत

सरकार की लव, लैंड और जॉब जिहाद को खत्म करेगी भाजपाः अनुराग ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही