Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दिया गया है. देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस अब न्याय की बात कर रही. पहले अपने शासन में किए गये अन्याय के लिए उसे देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए. बाबूलाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी निशाने पर लिया. कहा कि ये मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं. तमिलनाडु के स्टालिन ने सनातनियों की तुलना मच्छर से की और उन्हें खत्म करने की बात की, पर दोनों चुप रहे. मानो सोनिया और राहुल की इस पर मौन सहमति है. अब झारखंड में सत्तारूढ दल यहां मंच पर स्टालिन जैसे नेताओं को बुला कर सम्मानित करेगा, जो अन्याय ही है.
कांग्रेस करती रही है तुष्टीकरण की राजनीति- बाबूलाल
Last Updated: Apr 08, 2024 12:00 AM (IST)