Search

 
 
 

बेरमो से कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह की लगातार दूसरी बार शानदार जीत

 
Kathara (Bokaro) : बेरमो विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार कुमार जयमंगल सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय को 29097 से अधिक मतों से पराजित किया. उनके आगे न भाजपा उम्मीदवार टिके, न ही जेएलकेएम  सुप्रीमो जयराम महतो ही टक्कर दे सके. जीत के बाद जयमंगल सिंह ने अपनी पत्नी अनुपमा सिंह के साथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. बेरमो से उनकी यह लगातार दूसरी जीत है. उन्होंने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया. रिजल्ट की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. जगह-जगह जुटी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ अपने-अपने अंदाज में खुशी जाहिर कर रही है. कुमार जयमंगल सिंह के बेरमो स्थित आवास के सामने भी भारी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक जुटे हैं. जारंगडीह के भी कांग्रेस व महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/city-immersed-in-celebration-on-the-victory-of-the-alliance/">रांची:

इंडिया गठबंधन की जीत पर जश्न में डूबा शहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही