Search

 
 
 

नेतन्याहू ने किया भारत के समर्थन का दावा, तो कांग्रेस भड़की, मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया

भले ही प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल के प्रति झुकाव रखते हों, लेकिन करोड़ों भारतीय गाजा में हो रही हिंसा, फलस्तीनियों के विस्थापन, ईरान पर हमलों और दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैन्य अभियान की निंदा करते हैं.ये सभी घटनाएं मानवता पर हमला हैं.
 

NewDelhi : इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा भारत के समर्थन की बात कहे जाने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर सोमवार को पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, नेतन्याहू का यह कहना गलत है कि भारत इस्राइल के साथ खड़ा है.

 

भले ही प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल के प्रति झुकाव रखते हों, लेकिन करोड़ों भारतीय गाजा में हो रही हिंसा, फलस्तीनियों के विस्थापन, ईरान पर हमलों और दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैन्य अभियान की निंदा करते हैं.ये सभी घटनाएं मानवता पर हमला हैं. जयराम रमेश ने  आगे लिखा कि इस्राइल की सैन्य कार्रवाइयों पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी भारत की सभ्यतागत परंपराओं और मूल्यों के खिलाफ है.

 

श्री रमेश ने लिखा कि नेतन्याहू से समर्थन या प्रशंसा मिलना सम्मान की बात कभी नहीं है. उन्होंने दावा किया कि नेतन्याहू खुद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुके हैं. अमेरिका में भी उनके प्रति नाराजगी उफान पर है. मामला यह है कि अमेरिकी समाचार चैनल को दिये गये इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को केवल अमेरिका का ही नहीं, बल्कि भारत जैसे अन्य देशों का भी समर्थन है. कहा था कि भारत कोई छोटा देश नहीं, बल्कि 1 अरब 40 करोड़ की आबादी वाला देश है.

 

वहां (भारत)से उन्हें जबरदस्त समर्थन मिलता है. कहा कि सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर उन्हें भारत से बड़ी संख्या में समर्थन वाले संदेश मिलते हैं.दरअसल नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की एक टिप्पणी का जवाब दिया था. वेंस ने हाल ही में कहा था कि यदि इस्राइल अमेरिकी नीतियों की आलोचना करता है, तो वह यह नहीं भूले कि अमेरिका उसका सबसे शक्तिशाली सहयोगी है.

 

इसी टिप्पणी पर नेतन्याहू ने भारत सहित अन्य देशों के समर्थन मिलने की बात कही. भारत के समर्थन की बात  कांग्रेस को रास नहीं आयी. इसके बाद जयराम रमेश ने   मोदी सरकार की विदेश नीति और पीएम मोदी के रुख पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही