Search

भिखराजपुर घटना पर कांग्रेस का तीखा हमला, प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Dhanbad :  बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी पर हुई हिंसक झड़प को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है.  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश  ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण, चिंताजनक और पूरी तरह निंदनीय बताया.

 

शांति बैठक के बाद भी हिंसा, प्रशासन पूरी तरह विफल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना से दो दिन पहले जिला प्रशासन ने शांति समिति की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी.

 

इसके बावजूद हिंसा का भड़कना यह साबित करता है कि प्रशासन हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम रहा. 

 

केशव महतो कमलेश ने बलियापुर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह गंभीर लापरवाही का मामला है.

 

रस्सी बांधकर घुमाना अमानवीय और कानून का उल्लंघन

केशव महतो कमलेश ने पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों को रस्सी से बांधकर सार्वजनिक रूप से घुमाना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि यह कानून और सुप्रीम कोर्ट  के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है. उन्होंने इसे प्रशासन की मनमानी और कानून की खुलेआम अवहेलना करार दिया.

 

कांग्रेस की प्रशासन से कई मांगें

प्रदेश अध्यक्ष ने धनबाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. साथ ही बलियापुर में जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा है.  

 

केशव महतो कमलेश ने प्रशासन से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है. साथ ही निर्दोष लोगों को परेशान ना करने और सिर्फ दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही.

 

अन्याय और दमन के खिलाफ कांग्रेस हमेशा खड़ी है 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा शांति, सद्भाव और न्याय के पक्ष में खड़ी रही है. किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या कानून-विरोधी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp