Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, सांसद शशि थरूर भी हुए कोरोना संक्रमित

Advertisement
Advertisement

NewDelhi : भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी बीच खबर आयी है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर  भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं. अधीर रंजन  ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने अपील की है कि पिछले सात दिनों में उनके संपर्क में जो भी रहे वह अपनी जांच करा लें और क्वारंटीन हो जायें. हालांकि राज्य में चल रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-आईएसएफ-वाम गठबंधन के मुख्य प्रचारक चौधरी ने कहा कि वह डिजिटल मंचों के माध्यम से चुनाव प्रचार जारी रखेंगे.

 पीएम मोदी ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की

अधीर रंजन चौधरी के कोरोना संक्रमित होने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उन्होंने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि कोरोना जांच के लिए दो दिन और परिणाम के लिए एक दिन का इंतजार करने के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.   

कहा कि मैं सकारात्मक विचारों के साथ और ढेर सारे तरल पदार्थ खाकर इससे निपटूंगा. उन्होंने बताया है कि उनकी बहन और 85 वर्षीय मां भी इस संक्रमण का शिकार हो गयी हैं.

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट कर यह बताया था. निशंक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोरोना जांच कराने के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

http://lagatar.in/cpm-general-secretary-sitaram-yechurys-son-ashish-yechury-dies/53289/



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही