Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा, कोरोना संकट पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

NewDelhi : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कोरोना संकट पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.  श्री चौधरी पत्र में लिखा है कि राष्ट्रपति महोदय देश में कोरोना महामारी से स्थिति बहुत खराब हो गयी है इसलिए मैं इस संकट की घड़ी में विशेष सत्र बुलाने की मांग करता हूं. उन्होंने कहा कि सत्र बुलाने के बाद सभी सांसदों से उनके लोकसभा क्षेत्र की जानकारी ली जाये ताकि जल्द से जल्द उस जगह पर सहायता पहुंचाई जा सके.

लोकसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा

बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना के चलते बेहद खराब हालात हैं. अस्पतालों में ना बेड है और ना ही ऑक्सीजन और दवाईयां की पर्याप्त व्यवस्था है. कोरोना के विकराल रूप और लोगों की लगातार मौत हो रही है.  अधीर रंजन चौधरी ने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी के हालात पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाया जाये.  कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है.

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भी मांग की गयी थी

पत्र में आग्रह किया गया है कि संसद का सत्र बुलाना जरूरी है, ताकि कोरोना वायरस से परेशान लोगों की जिंदगी को आसान बनाने का रास्ता ढूंढा जा सके. उन्होंने देश में कोरोना महामारी के हालात के गंभीर होने का दावा करते हुए कहा कि इस मुद्दे से निपटने के लिए राष्ट्रीय समाधान तलाशने की जरूरत है. जान लें कि  कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भी यह कहा गया था कि संसद का विशेष सत्र बुलाने की जरूरत है. 

बता दें कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और पार्टी के कुछ अन्य नेता भी संसद का आपात सत्र बुलाने की मांग कर चुके हैं.  देश में कोरोना की दूसरी लहर में पीड़ित मरीजों की की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. हालाकि सोमवार को मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिली है. पिछले चार दिनों से मरीजों की संख्या चार लाख के पार जा रही थी.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही