Search

 
 
 

कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने रिसालदार बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी

 
Ranchi : कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने बुधवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी कर राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की है. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रूप से रांची शहर की सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी. आदित्य विक्रम ने कहा कि आज ईद के पूर्व मैंने रिसालदार बाबा की मज़ार में चादरपोशी की. उर्स मेला के दौरान झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते रहे हैं. कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से मांगता है, उसकी मुराद ज़रूर पूरी होती है. आदित्य विक्रम ने यह भी कहा कि रमज़ान उल मुबारक के एक महीने बाद ईद का त्यौहार आता है. ईद के त्योहार में ख़ुदा से यही दुआ है कि सबलोगों को बरक्कत हो, सभी लोग सुख,समृद्धि और भाईचारगी के साथ रहें. मौक़े पर सदर अयूब गद्दी, पार्षद पप्पू गद्दी, बबलू पंडित, एमडी इरफ़ान, ज़ुल्फ़ेकार अली भुट्टू, अनीश गद्दी, विवेक धान आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-party-challenges-lokpal-order-related-to-shibu-soren-and-jmm-in-delhi-high-court-hearing-on-23rd/">BREAKING:

शिबू सोरेन और JMM से जुड़े लोकपाल के आदेश को पार्टी ने दिल्ली हाइकोर्ट में दी चुनौती, 23 को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही