Search

 
 
 

सीएम हेमंत से मिले कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव, सौंपा ज्ञापन

 
हटिया विस क्षेत्र में आईटी पार्क और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन Ranchi :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने शनिवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. अजय नाथ शाहदेव ने सीएम को हटिया विधानसभा क्षेत्र में आईटी पार्क और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि हटिया विस क्षेत्र के लोगों की विभिन्न मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने गये थे. उन्होंने हटिया विस क्षेत्र में मेगा आईटी पार्क की स्थापना करने, रातू व नगड़ी प्रखंड में स्पोटर्स कांप्लेक्स का निर्माण करने और रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर नगड़ी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

सीएम ने मांगों पर दिखाया सकारात्मक रुख

कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने बताया कि मेगा आईटी पार्क के निर्माण से राज्य के दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा. साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी. नगड़ी व रातू प्रखंड में स्पोटर्स कांप्लेक्स के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी. इससे न सिर्फ वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, बल्कि आगे बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायता मिलेगी. नगड़ी प्रखंड में स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण से रिम्स व सदर अस्पताल पर मरीजों का लोड कम होगा. साथ ही रांची जिला सहित आसपास के क्षेत्रों की एक बड़ी आबादी को अपने घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. कांग्रेस नेता शाहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर अपना सकारात्मक रुख दिखाया है. उम्मीद है कि जल्द ही हटिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की इन योजनाओं को हेमंत सरकार धरातल पर उतारेगी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही