Search

 
 
 

विश्रामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता अमृत शुक्ला

 
Vishrampur (palamu) :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह विश्रामपुर विधानसभा के समाजसेवी अमृत शुक्ला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इसकी घोषणा अमृत शुक्ला ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्थित महिला मंडल मोड़ पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की.  अमृत शुक्ला ने कार्यक्रम में उनकी हौसला अफजाई करने पहुंचे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की जनता से मिल रहे आशीर्वाद से हम उत्साहित हैं. कहा कि जनता ने संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने का सुझाव दिया. इसलिए आज हमने निर्णय लिया है कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक के रूप में जनता के समक्ष जायेंगे.

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए बदलाव की जरुरत

शुक्ला ने कहा कि पिछले तीस वर्षों का राजनैतिक अनुभव रहा है. गांव-गांव जाकर उनकी जरुरत के अनुरूप सहयोग किया है. लोगों की समस्याओं को साथ दूर करने की लड़ाई लड़ी है. जो आगे भी करते रहेंगे. कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हजारों हेक्टेयर भूमि बंजर पड़ी है. यहां  किसी भी अस्पताल में चिकित्सक या चिकित्सा कर्मी नहीं है.  छोटी से छोटी बीमारी के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है. क्षेत्र के विकास के लिए बदलाव की जरुरत है. मजाकिया लहजे में कहा कि कई नेता क्षेत्र में बंशी में केंचुआ फंसाकर मछली पकड़ने जैसे कार्य कर रहे हैं. 

नेता व कार्यकर्ताओं ने शुक्ला के साथ मजबूती से खड़ा होकर चुनाव जीताने का संकल्प लिया 

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी. साथ ही सभी ने अमृत शुक्ला के साथ मजबूती से खड़ा होकर चुनाव जीताने का संकल्प लिया. कांग्रेस के केंद्रीय नेता सह भवनाथपुर नगर ऊंटारी विधानसभा के पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रताप देव उर्फ राजा बच्चा ने अमृत शुक्ला को विश्रामपुर विधानसभा से कांग्रेस का टिकट हरहाल में दिलाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता अमृत शुक्ला व संचालन नंदलाल शुक्ला व फिरोज खान ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सुधीर चंद्रवंशी, पारस चौबे, यमुना शुक्ला, गामा चौबे, राजेश चौबे, बिजयकांत चौबे, बिजया तिवारी, सौरव शुक्ला, करण तिवारी, बिनोद चौधरी, महेन्द्र चौधरी, मोहम्मद शरीक, राहुल चन्द्रवंशी सहित सैकड़ो कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही