Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने गडकरी को बेहतरीन व्यक्ति बताया, कहा, वे गलत पार्टी में, मोदी ने पर कतर दिये

Advertisement
Advertisement

MumbaI :  नितिन गडकरी बेहतरीन व्यक्ति हैं पर वो गलत पार्टी में हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पर कतर दिये हैं. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने यह कहते हुए एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में गडकरी की तारीफ की. बता दें कि देश में जारी कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर सिलसिलेवार ढंग हल्ला बोल रही है.    

गडकरी दूसरी पार्टियों के साथ संवाद करते हैं

सम्मेलन में जब मोदी सरकार में अशोक चव्हाण से पसंदीदा मंत्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नागपुर से सांसद नितिन गडकरी का नाम लिया और कहा कि वैचारिक मतभेदों के बाद भी वह दूसरी पार्टियों के साथ संवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि वह सही व्यक्ति हैं, जो कि एक गलत पार्टी में हैं. बता दें कि ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चव्हाण का आरोप था कि केंद्र सरकार ने निर्णय लेने की सभी शक्तियां अपने पास रखीं और अब जब महामारी नियंत्रण के बाहर चली गयीं तो वह राज्य सरकारों पर दोषारोपण कर रही है.  

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार कोविड-19 महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने में विफल रही और लगभग 12.21 करोड़ लोगों की नौकरियां चली गयी.

सुब्रमण्यम स्वामी ने भी पीएम मोदी को सलाह दी थी

जान लें कि हाल के दिनों में पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ से गडकरी की प्रशंसा हो रही है.   भाजपा से नाराज चल रहे सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी पीएम मोदी को सलाह दी थी कि वे कोरोना से लड़ाई की कमान नितिन गडकरी को सौंप दें. स्वामी ने कहा था कि इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क में गडकरी ने अपने आप को साबित किया है.

 नितिन गडकरी ने वैक्सीन की कमी को लेकर अपनी सरकार को सलाह भी दी थी.  कहा था कि एक की बजाय 10 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी जाये. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि मुझे पता नहीं था कि सरकार की तरफ से इस क्षेत्र में पहले ही कदम उठाये जा रहे हैं. बताया गया कि 12 अलग-अलग प्लांट और कंपनियों में वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही