Search

 
 
 

लोहरदगा: डॉ इरफान अंसारी से मिले कांग्रेसी नेता हलीम अंसारी

 
Lohardaga: राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से कांग्रेसी नेता हलीम अंसारी ने कुडू में बबलू ढाबा के समीप मिलकर अल्पसंख्यकों की समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान हलीम अंसारी ने मंत्री डॉ इरफान अंसारी से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि आज पूरे जिले के अल्पसंख्यक अपने साथ हो रहे सौतेले व्यवहार से खुद को काफी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इस बीच अल्पसंख्यकों की स्थिति और मान सम्मान पर ध्यान देने का सुझाव दिया. वहीं मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने समस्याओं को हर संभव निदान का आश्वासन दिया. मौके पर खुर्शीद खान, समसुल अंसारी, नासीर अंसारी, अफरोज आलम, तौफिक अंसारी, सैनूल अंसारी, अयुम अंसारी, अहद अंसारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/modi-talked-to-lakhpati-didis-in-maharashtra-said-death-penalty-for-culprits-in-new-law-against-sexual-crimes/">पीएम

मोदी ने महाराष्ट्र में लखपति दीदियों से बातचीत की, कहा, नये कानून में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए मौत की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही