Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पहुंचे, रिनिकी भुइयां सरमा मामले में हुई पूछताछ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा आज बुधवार को गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में हाजिरी दी. क्राइम ब्रांच केअधिकारियों उनसे असम CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराये गये मामले में पूछताछ की.
Advertisement
Advertisement

Guwahati  :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा आज बुधवार को गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में हाजिरी दी. क्राइम ब्रांच केअधिकारियों उनसे असम CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराये गये मामले में पूछताछ की.

 

अधिकारियों के अनुसार पवन खेड़ा जांच में सहयोग करने के लिए आज क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सवालों का  सामना किया. बता दें कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को इस शर्त पर अग्रिम जमानत दी थी कि उन्हें असम पुलिस के समक्ष पेश होना होगा.

 

पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच कार्यालय के बाहर आकर मीडिया से बातचीत के क्रम में  पवन खेड़ा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. वह कानून का पालन करेंगे.

 

दरअसल रिनिकी भु इयां सरमा ने गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं. विदेशों में उनकी संपत्तियां भी हैं.

 

रिनिकी भुइयां द्वारा दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराएं लगाई गया हैं. एफआईआर में  चुनाव से जुड़े मामलों में झूठे बयान देना, धोखाधड़ी, दस्तावेजों की जालसाजी, सरकारी रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल, मानहानि जैसी धाराएं शामिल की गयी हैं. 

 

 एफआईआर दर्ज होने के बाद पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाई कोर्ट में गुहार लगाई. हाई कोर्ट  खेड़ा को एक सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी. लेकिन असम पुलिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा ट्रांजिट जमानत पर रोक लगा दी और असम की अदालत में जाने को तगा.

 

पवन खेड़ा की मुसीबत कम नहीं हुई, क्योंकि गुवाहाटी हाई कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. इसके बाद फिर पवन खेड़ा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें इस बार राहत मिल गयी.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही