Search

 
 
 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ''जूडो अवतार'' आया सामने

 
Lagatar News Network: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ``जूडो अवतार`` सामने आया है. इसमें वो मार्शल आर्ट के गुर सीखते और एक्शन में नजर आ रहे. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने जूडो के गुर सीखते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पहले मार्शल आर्ट की तकनीक को समझते नजर आ रहे, यही नहीं फिर अपने विरोधी को चारों खाने चित करते भी नजर आए. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने इस खास वीडियो के जरिए देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं भी दी है. इसे भी पढ़ें - राष्ट्रीय">https://lagatar.in/traditional-games-organized-on-national-sports-day/">राष्ट्रीय

खेल दिवस पर पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन

फुल एक्शन मोड में राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इंस्टा पोस्ट में बताया कि आखिर ये वीडियो कब और कैसे बनाया गया. उन्होंने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हमारे कैंप में जिऊ-जित्सू का अभ्यास हमारे दिनचर्या का भाग बन गया था. इस मार्शल आर्ट की कला के जरिए हमने युवाओं को ध्यान, अहिंसा, आत्मरक्षा और उनकी शक्ति समझाने की कोशिश की. युवाओं के बीच ये जेंटिल आर्ट आसानी से एक संवेदनापूर्ण और सुरक्षित समाज का साधन बन सकते हैं. यही खूबसूरती है स्पोर्ट्स की - आप चाहे कोई भी खेल खेलते हों, वो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ताकतवर बनाता है.

राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं

राहुल गांधी ने इस वीडियो पोस्ट के जरिए ही राष्ट्रीय खेल दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. कांग्रेस सांसद पहले भी कई मौकों पर बता चुके हैं कि उन्हें जापानी मार्शल आर्ट आइकीडो बेहद पसंद है. वो अकसर ही आइकीडो का नियमित अभ्यास करते रहते हैं. ऐसा ही कुछ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कैंप में भी वो सीखते नजर आए.

वीडियो डालने चंद मिनटों में ही लाखों लाइक्स

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट सीखते और जूडो के दांव-पेच बताते वीडियो शेयर किया है. उनके वीडियो शेयर किए जाने के महज कुछ मिनट में इस वीडियो को लाखों लाइक्स आ चुके हैं. लगातार लोग उनके वीडियो को देख रहे हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-program-to-be-held-on-30th-august-now-on-4th-september/">रांची

: 30 अगस्त को होने वाला मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम अब 4 सितंबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही