Ranchi : कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की. उन्होंने मंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.
रोहित ने मंईयां योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए आभार व्यक्त किया. कहा कि इस राशि से राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंच रही है. कांग्रेस नेता ने वित्त मंत्री द्वारा आगामी बजट लोक कल्याणकारी होने की घोषणा पर भी आभार जताया. कहा कि आप के निर्णय से हेमंत सरकार की जनता के प्रति किए गए वायदे को पूरा करने के संकल्प को प्रदर्शित करती है.वित्त मंत्री से मिले कांग्रेस नेता रोहित, नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
Last Updated: Jan 06, 2025 12:00 AM (IST)