Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता ने डीसी को ज्ञापन सौंपा समेत धनबाद की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Maithon (Dhanbad) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांशु शेखर झा ने धनबाद के डीसी वरूण रंजन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. श्री झा ने डीसी श्री रंजन से निरसा विधानसभा क्षेत्र एवं विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य गांव पोड़ाडीह, टुनाघुटु, बरमुड़ी, मंगलमारा में व्याप्त भीषण पेयजल समस्या के निराकरण में उनका प्रशासकीय सहयोग मांगा, साथ ही श्री झा ने क्षेत्र के अन्य कई समस्याओं पर भी उनका ध्यान आकृष्ट किया. डीसी वरूण रंजन से हुई सकारात्मक वार्ता पर वरिष्ठ नेता सुधांशु शेखर झा ने डीसी का आभार व्यक्त किया है. श्री झा ने कहा कि गांव व कस्बे के वंचितों को न्याय व हक दिलाने तथा झारखंड सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ डीसी के नेतृत्व में दिलाने का अभियान जारी रहेगा. श्री झा के साथ आदिवासी प्रतिनिधि लखीराम टुडु, विजय हेम्ब्रम आदि थे.

चिरकुंडा के अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा इंस्पायर मानक अवॉर्ड से सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/5-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैथनः भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर, चिरकुंडा की छात्रा दिव्या त्रिवेदी को इंस्पायर मानक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर मानक अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें बच्चों द्वारा विज्ञान से संबंधित मॉडल को प्रोजेक्ट के रूप में बनाकर प्रस्तुत करना था. जिसमें विद्यालय के कक्षा सात की दिव्या त्रिवेदी ने एरोप्लेन क्रैश प्रोटेक्शन नामक एक मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किया था. इस मॉडल को विभाग द्वारा चयन किया गया और मानक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. सम्मान में दिव्या त्रिवेदी को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी है. इसको लेकर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है. विद्यालय के सचिव नीलय गाड़ियाण एवं प्रधानाचार्य डॉ. अशोक वर्मा दिव्या की इस उपलब्धि को लेकर शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : कम">https://lagatar.in/the-incomplete-works-of-hemant-babu-have-to-be-completed-in-a-short-time-champai/">कम

समय में ‘हेमंत बाबू’ के अधूरे कार्यों को करना है पूरा- चंपाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही