Search

 
 
 

कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने हिटलर का नाम लेकर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया, फिर सफाई दी, कहा, यह बयान नहीं, स्लोगन है

 
NewDelhi : कांग्रेस नेता व रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय ने जर्मनी के तानाशाह हिटलर का नाम लेकर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है. सुबोध कांत सहाय जंतर-मंतर पर सत्याग्रह के मंच से पीएम मोदी पर टिप्पणी कर सुर्खियों में हैं. झारखंड, रांची के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीएम मोदी की हिटलर की तुलना करते हुए मर्यादा लांघ दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और हिटलर की तरह ही उनका हाल होगा. इसे भी पढ़ें : नूपुर">https://lagatar.in/news-of-the-passage-of-condemnation-motion-against-nupur-sharma-in-bengal-assembly-bjp-walks-out-of-the-house/">नूपुर

शर्मा के खिलाफ बंगाल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित होने की खबर, BJP ने सदन से किया वॉकआउट

भाजपा ने हमारी चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया है

अग्निपथ योजना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा,मुझे तो लगता है हिटलर का सारा इतिहास इसने(मोदी) पार कर लिया. कहा कि हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा में समझा रहे थे. हिटलर ने भी ऐसी संस्था बनाई थी जिसका नाम था खाकी, सेना के बीच उसने बनाया गया था. मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा. याद रखो मोदी. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने हमारी दो-दो तीन तीन चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया है. मोदी जो मदारी के रूप में आकर इस देश में पूरी तरह से तानाशाही के रूप में आ गया है. मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने पास कर लिया है. सुबोध कांत सहाय ने बयान पर हंगामा मचने पर बाद  अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि जो मैंने कहा वो एक नारा है. पीएम मोदी से पूछिएगा वह भी ये नारा लगाये होंगे. नरेंद्र मोदी कहां से आ गये?   ये तो हर जमाने में हम नारे लगाते रहे हैं. कहा कि अग्निपथ पर डिफेंड करने के लिए तीनों जनरल आगे किये गये हैं. पहले कभी भी ऐसा नहीं होता था कि सरकार के किसी भी स्कीम को उसका पदाधिकारी डिफेंड करे, सवाल किया कि प्रधानमंत्री कहां हैं, रक्षामंत्री कहां हैं क्योंकि सेना सर्वमान्य सर्व सम्मान है. एक बार फिर अपने विवादित कमेंट पर दोहराते हुए कहा कि यह बयान नहीं स्लोगन है.   इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/congresss-satyagraha-against-agneepath-scheme-and-ed-even-today-rahul-gandhi-reaches-ed-office/">अग्निपथ

और ईडी के विरोध में कांग्रेस का आज भी सत्याग्रह, राहुल गांधी ईडी कार्यालय पहुंचे, भारत बंद, दिल्ली में जाम ही जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही