Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता ने कर्नाटक में जीत पर की बजरंग बली की पूजा

Hazaribagh : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने सबसे पहले हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का जनमत दिया. कर्नाटक की जीत का मुख्य संदेश यह रहा कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक बंटवारे, झूठे प्रचारवादी और व्यक्तिवादी राजनीति का अंतकाल शुरू हो गया है. साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ यह सख्त जनादेश है. पहले हिमाचल प्रदेश जीते अब कर्नाटक. जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात किया करते थे, आज वे खुद ही दक्षिण भारत से मुक्त हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मुखिया">https://lagatar.in/chief-changed-the-face-of-one-and-a-half-km-long-road-at-personal-expense/">मुखिया

ने निजी खर्च पर बदल दी डेढ़ किमी लंबी सड़क की सूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही