Search

 
 
 

धनबाद से भी कांग्रेस के नेता सत्याग्रह के लिए पहुंचे दिल्ली के जंतर-मंतर

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  अग्निपथ योजना और हेराल्ड मामले में राहुल गांधी पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई के विरोध में 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना में शामिल होने के लिए धनबाद से AICC सदस्य संतोष सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि शमशेर आलम, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस जाहिर अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं. संतोष सिंह ने दूरभाष पर बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना लागू कर देश के साथ युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि गरीब, नौजवान, मजदूरों-किसानों की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर ई डी, CBI  तथा संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है. हालांकि वह इस गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी देश की आजादी और कुर्बानी देने वाले परिवार से हैं. देश के करोड़ों कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ इस सरकार को उखाड फेंकने के लिए कमद से कदम मिलाकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/mixed-effect-of-bharat-bandh-in-dhanbad-police-ready-to-deal-with-any-situation/">धनबाद

में भारत बंद का मिला-जुला असर, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही