Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, मानसून सत्र और राष्ट्रपति चुनाव पर हो रही बातचीत

Ranchi : झारखंड कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के सोमवार को शपथ ग्रहण लेने के बाद विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हुई. बैठक विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के चेंबर में की जा रही है. चर्चा है इस बैठक में आगामी मानसून सत्र और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक बातचीत कर रहे हैं.बैठक झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस कोटे के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, विधायक दीपिका पांडे सिंह, ममता देवी, अंबा प्रसाद, विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप,शिल्पी नेहा तिर्की, पार्टी के अधिकांश विधायक सहित कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु उपस्थित हैं. पढ़ें - ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-the-government-elected-in-maharashtra-was-brought-down-on-the-basis-of-money-mlas-were-given-a-lot-in-assam/">ममता

बनर्जी ने कहा, महाराष्ट्र में चुनी गयी सरकार पैसे के बल गिरायी गयी, विधायकों को असम में बहुत कुछ दिया गया…
इसे भी पढ़ें - सरकार">https://lagatar.in/government-does-not-care-about-its-officers/">सरकार

को अपने अफसरों की परवाह नहीं

यशवंत सिन्हा आगामी 6 या 7 जुलाई को रांची आ सकते हैं

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक यूपीए के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा आगामी 6 या 7 जुलाई को रांची आ सकते हैं. इस दौरान वे यूपीए के घटक दलों के विधायकों से समर्थन मांगेंगे. प्रदेश कांग्रेस के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों की माने तो प्रदेश कांग्रेस के नेता उनके दौरे को लेकर तैयारी भी कर रहे हैं. 6 और 7 को कांग्रेस के सांसद-विधायकों को राजधानी में रहने का निर्देश भी दिया गया है. ऐसे में यह उम्मीद लगायी जा रही है कि आज के विधायक दल की बैठक में यशवंत सिन्हा के दौरे को लेकर प्रमुखता से बातचीत की जाएगी.
इसे भी पढ़ें - मां">https://lagatar.in/uproar-over-controversial-poster-of-maa-kali-demand-to-arrest-filmmaker-leena-manimekalai/">मां

काली के विवादित पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग

विधानसभा स्पीकर रविंदर नाथ महतो ने उन्हें बधाई दी

शिल्पी नेहा तिर्की के शपथ लेने के बाद विधानसभा स्पीकर रविंदर नाथ महतो ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि मांडर उपचुनाव में महागठबंध की तरफ से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी की जीत महिला सशक्तिकरण को बताती है. आये दिन झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़ रही है, या न केवल महिलाओं के लिए बल्कि राज्य के लिए भी सम्मान की बात है.
इसे भी पढ़ें - मांडर">https://lagatar.in/mandar-mla-shilpi-neha-tirkey-took-oath-in-english-language-said-i-will-take-it-in-kunduk-in-2024/">मांडर

विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी भाषा में ली शपथ, कहा- 2024 में कुँड़ुख मे लूंगी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही