Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देर रात हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री से मिल कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने के लिए जोर डालेगी कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  2019 विधानसभा चुनाव को लेकर किये अपने वादों के लिए झारखंड कांग्रेस अब सरकार पर दबाव बनाएगी. इन वादों में सबसे प्रमुख कॉमन मिनिमम प्रोगाम को लागू करना है. इसके लिए कांग्रेस विधायक जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. यह फैसला कांग्रेस विधायक दल की शनिवार की शाम से देर रात 12 बजे तक हुई बैठक में लिया गया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता आमलगीर आलम की अध्यक्षता में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक हुई. इसे भी पढ़ें - Jharkhand">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-1038-new-corona-patients-found-in-24-hours-3-deaths-active-cases-7743/">Jharkhand

Corona  Update:  24 घंटे में मिले 1038 नये मरीज, 3 की मौत, एक्टिव केस 7743

जल्द ही को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन होगा

बैठक के बाद प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि सरकार में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया जायेगा. साथ ही, जल्द ही को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन होगा. इसके लिए वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि यह कमेटी इसलिए भी आवश्यक है कि संपर्क और संवाद एक दूसरे के साथ बराबरी से बना रहे. साथ ही, विकास के कार्यों को और विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के कार्यों को गति मिल सके. वर्तमान में कांग्रेस में विधायक दल के नेता और मंत्रियों के माध्यम से को-ऑर्डिनेशन चल रहा है. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-30-january-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।30 JAN।दो ATM से 55 लाख की चोरी।गीताश्री का कांग्रेस से इस्तीफा।अधिवक्ता पर हमला।बीटिंग रिट्रीट में शौर्य धुनें।समेत कई खबरें और वीडियो

झारखंड में गठबंधन की सरकार अच्छा काम कर रही 

उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार है और यह अच्छा काम कर रही है. यहां समन्वय और अंडरस्टैंडिंग के साथ काम हो रहा है. इसे कैसे आगे बढ़ा सकते हैं और जनता से जो वादे किए गए हैं उसे कैसे पूरा कर सकते हैं, इस पर विधायकों ने अपने सुझाव दिया हैं. कांग्रेस प्रभारी ने कहा, सभी आपदाओं के बावजूद दो सालों में कई क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए हैं. कांग्रेस के मंत्री जो विभाग देख रहे हैं उस पर भी कई विकास के काम चल रहे हैं. इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-armys-big-success-5-terrorists-including-jaish-commander-zahid-wani/">जम्मू-कश्मीर

: सेना की बड़ी कामयाबी, जैश का कमांडर जाहिद वानी समेत 5 आंतकी ढ़ेर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही