Search

 
 
 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 28 को, झारखंड प्रभारी पूछेंगे- वो 10 विधायक कौन और क्यों हुई क्रॉस वोटिंग?

 
Nitesh Ojha Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है. बैठक गुरुवार को होगी. इसे लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे गुरुवार दोपहर 1:15 बजे रांची पहुंचेंगे. प्रभारी के समक्ष होने जा रही पार्टी विधायक दल की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव के बाद अविनाश पांडे पहली बार रांची आ रहे हैं. जिस तरह राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग की गयी, तय है कि बैठक काफी हंगामेदार रहेगी. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, चारों कार्यकारी अध्यक्षों से पूछेंगे कि वो 10 विधायक कौन हैं, जिन्होंने पार्टी गाइडलाइन से अलग एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया. प्रभारी यह भी पूछेंगे कि पार्टी विधायकों द्वारा आखिर क्रॉस वोटिंग क्यों की गयी. इसे भी पढ़ें- खनन">https://lagatar.in/mining-lease-case-state-governments-slp-may-be-heard-in-supreme-court-on-july-28/">खनन

लीज केस:राज्य सरकार की SLP पर सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

राजीव गांधी मेधा छात्र सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे

अपने तीन दिवसीय रांची दौरे में प्रभारी कई कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. विधायक दल की बैठक के पहले अविनाश पांडे मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में होने वाले राजीव गांधी मेधा छात्र सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे. राकेश सिन्हा ने कहा, इस समारोह में कांग्रेस पार्टी उन टॉपरों को सम्मानित करेगी, जो झारखंड एकेडमिक काउसिंल (जैक), सीबीएसई और आईसीएसई के 10वीं और 12वीं में टॉप किये हैं.

पदयात्रा की तैयारी के संबंध में जानकारी लेंगे

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी 29 और 30 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चुनाव प्राधिकरण द्वारा निर्देशित एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के साथ विचार विमर्श करेंगे. 30 जुलाई को वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला संयोजकों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वे आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 9 से 14 अगस्त के बीच की जाने वाली जिलों में 75 किलोमीटर पदयात्रा की तैयारी के संबंध में जानकारी लेंगे. शनिवार को ही प्रभारी दिल्ली लौट जाएंगे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinet-approves-1-64-lakh-crore-package-for-bsnls-revival-approves-merger-of-bsnl-and-bbnl/">मोदी

कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज पर मुहर लगायी, BSNL और BBNL के मर्जर को मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही