Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेंगलुरु के होटल शंग्री-ला में, मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर

Bengaluru : कर्नाटक में कांग्रेस राज आ गया है. 224 विधानसभा सीट वाले राज्य में पार्टी ने 135 सीटें जीत ली हैं. भारतीय जनता पार्टी और  जनता दल (सेक्यूलर) ने 66 और 19 सीट जीतीं.  खबर है कि आज रविवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय होगा. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जानकारी दी कि आज शाम 6.30 बजे बेंगलुरु के होटल शंग्री-ला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है. कहा कि इस बैठक में हुए निर्णय पर हाई कमान के साथ चर्चा की जायेगी.                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल के नेता के नाम पर सुझाव लेंगे

इसके बाद सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल के नेता के नाम पर सुझाव लेंगे. विधायक एक लाइन का प्रस्ताव पारित करेंगे कि कांग्रेस आलाकमान तय करे सीएम कौन होगा? इसके बाद आलाकमान सीएम पद पर निर्णय लेगा. सीएम पद की दौड़ में पूर्व CM सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच होड़ है. दोनों नेता इसके लिए विधायकों को अपनी और करने में जुटे हुए है.

समर्थकों ने CM सिद्धारमैया वाले पोस्टर लगाने शुरू कर दिये 

जान वें कि विधायक दल की बैठक से पहले सिद्धारमैया ने अपने विश्वासपात्र विधायकों के साथ अलग से मीटिंग की है. इस बैठक में दिनेश गुंडू राव, एमएन पाताल और बैथरी सुरेश सहित कई विधायक मौजूद थे. एक बात और कि सिद्धारमैया के घर के बाहर उनके समर्थकों ने CM सिद्धारमैया वाले पोस्टर लगाने शुरू कर दिये हैं. डीके शिवकुमार के घर के बाहर भी इस तरह के पोस्टर लगे हैं. जिसमें उन्हें अगला मुख्यमंत्री कहा गया है. उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी गयी है. 15 मई को उनका जन्मदिन है.

शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया की छवि जन नेता वाली है, इसलिए उनके सीएम बनने के अधिक चांस हैं. वोक्कालिंगा समुदाय से आने वाले शिवकुमार की बात करें तो उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. शिवकुमार के अलावा लिंगायत समुदाय से आनेवाले एमबी पाटिल और दलित समुदाय से आने वाले पूर्व डिप्टी सीएम परमेश्वर भी डिप्टी सीएम बनाये जा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही