Search

 
 
 

कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली, पीएम भी बौखलाहट में- राजेश ठाकुर

 
Ranchi: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस घोषणा पत्र से भाजपा में खलबली मची है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी बौखलाहट में हैं. भाजपा इस चुनाव में 180 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है. यह सर्वे उनकी खुद के एजेंसियों ने किया है. जिससे मोदी विचलित हैं. 10 साल सत्ता में रहने के बाद जब आज देश चुनाव के मुहाने पर खड़ा है, तब वह इन 10 सालों का अपना रिपोर्ट कार्ड दिखा कर वोट मांगने से डर रहे हैं. भाजपा घबरा गई है और वह फिर से अपनी घिसी-पिटी हिंदू-मुसलमान की स्क्रिप्ट पर उतर आई है. राजेश ठाकुर सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र कागज नहीं बल्कि न्याय पत्र है. यह हर उस समस्या का समाधान है जो भाजपा ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में जनता पर लादा है. इसे पढ़ें- लूट">https://lagatar.in/people-of-koderma-will-teach-a-lesson-to-those-who-loot-annapurna-devi/">लूट

खसोट करनेवालों को सबक सिखायेगी कोडरमा की जनता : अन्नपूर्णा देवी

चुनाव देश के संविधान को बचाने की लड़ाई

ठाकुर ने कहा कि देश में जब चुनाव मुहाने पर है. इसके साथ देश में पर्व का माहौल भी है. हमें यह भी तय करना है कि पर्व की आड़ में वोटों का ध्रुवीकरण ना हो. अफवाहों से बचना होगा क्योंकि भाजपा मतों के ध्रुवीकरण के लिए सांप्रदायिक माहौल बनाने में माहिर है. चुनाव देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है, क्योंकि भाजपा को शुरू से ही देश के संविधान पर विश्वास नहीं था. वह देश पर अपनी सांप्रदायिक विचारधारा थोपना चाहती है. प्रधानमंत्री इतने बौखलाये, डरे और भयभीत हैं कि हार सामने देख कर अनर्गल बातें कर रहे हैं. कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों की छाप है. मोदी हर बार की तरह देश की जनता को मूल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, इसी बौखलाहट में बिना सोचे समझे कांग्रेस घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने का जुमला जड़ दिया. आज देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी से पूछ रही है-जो जुमले पहले दिए थे उनका दो जवाब मेरे विकास का दो हिसाब. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-08-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।08 APR।।सरयू मांगें माफी नहीं तो करेंगे केस-ढुल्लू।।MLA अंबा से ED की पूछताछ।।रांची, चतरा और देवघर से 14 अपराधी गिरफ्तार।।झाप्रसे के 9 समेत 14 अफसर बनेंगे IAS।।धनबादः अवैध लॉटरी के धंधे का खुलासा।।कांग्रेस ने EC से की पीएम की शिकायत।।के अलावा कई अहम खबरें।।

कांग्रेस के घोषणा पत्र के पांच न्याय स्तंभः ज्योति सिंह

अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता ज्योति सिंह ने पांच न्याय 25 गारंटी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के पांच न्याय स्तंभ है, जिसमें युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय,श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय शामिल है. इसके तहत खाली पड़ी 30 लाख नौकरियां में अविलंब भर्ती,अग्नि वीर योजना समाप्त करना, एमएसपी की गारंटी, जीएसटी मुक्त बीज, खाद, कृषि उपक्रम, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50% आरक्षण, गरीब परिवार की महिला मुखिया को एक लाख सालाना, मनरेगा मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन, गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा के अलावा आर्थिक और जातिगत जनगणना शामिल है. प्रेस कांफ्रेंस में महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, प्रवक्ता सोनल शांति, कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, ऋषिकेश सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही