Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का घोषणापत्र : नफरत भरे भाषण, मॉब लिंचिंग और बुलडोजर न्याय को सख्ती से रोकेंगे

New Delhi : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया. घोषणापत्र पांच न्याय और 25 गारंटी पर आधारित है. पार्टी ने इसे न्याय पत्र नाम दिया है. कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया गया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सरकार बनने पर  कांग्रेस जाति आधारित जनगणना करायेगी

इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी की घोषणा पत्र समिति के प्रमुख और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. पार्टी ने वादा किया कि देश में उसकी सरकार बनने पर वह जाति आधारित जनगणना करायेगी और आरक्षण की अधिकतम सीमा को बढ़ा कर 50 प्रतिशत से ज्यादा करेगी. कांग्रेस ने यह भी कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को वह सभी वर्गों के गरीबों के लिए बिना भेदभाव के लागू करेगी.

10 वर्षों में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराई जायेगी

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने यह भी कहा है कि सरकार में आने के बाद वह नयी शिक्षा नीति को लेकर राज्य सरकारों के साथ परामर्श करेगी और इसमें संशोधन करें करेगी. उसने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराई जायेगी. कांग्रेस ने वादा किया कि वह ऊपरी अदालतों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए उच्चतम न्यायालय के साथ विचार विमर्श कर राष्ट्रीय न्यायिक आयोग का गठन करेगी. कांग्रेस का घोषणापत्र पार्टी के पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय पर आधारित है.

अनुसूचित जाति/जनजाति और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं

कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर वह नफरत भरे भाषणों, मॉब लिंचिंग और बुलडोजर न्याय  को सख्ती को रोकेगी तथा अपराधियों को कानून के मुताबिक सजा देगी. उसने अपने चुनावी घोषणापत्र में एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं. कांग्रेस ने कहा, ‘पार्टी ऐसे अपराधों के अपराधियों एवं उनके प्रायोजकों की पहचान करेगी और उन्हें कानून के अनुसार दंडित करेगी.

न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित की जायेगी

पार्टी ने युवा न्याय के तहत जिन पांच गारंटी की बात की है उनमें 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को एक साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपये देने का वादा शामिल है. पार्टी ने हिस्सेदारी न्याय के तहत जाति जनगणना कराने की गारंटी दी है. उसने किसान न्याय के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है. श्रमिक न्याय के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य का अधिकार देने, न्यूनतम मजूदरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया गया है.

शनिवार को जयपुर और हैदराबाद में जनसभाएं आयोजित की जायेंगी

कांग्रेस ने नारी न्याय के अंतर्गत महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये प्रति वर्ष देने समेत कई वादे किये हैं. अब शनिवार को जयपुर और हैदराबाद में जनसभाएं आयोजित की जायेंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे. जयपुर में आयोजित घोषणापत्र संबंधी रैली को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी. हैदराबाद में घोषणापत्र संबंधी जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही