Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी : मोदी

 Saharanpur :  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी. श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं. कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है.   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आज की कांग्रेस के पास न देशहित में नीतियां हैं और न ही राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि

पीएम मोदी ने सहारनपुर में आज शनिवार को एक चुनावी सभा में कहा, आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस तो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है. अब जो कांग्रेस बची है, उसके पास न देशहित में नीतियां हैं और न ही राष्ट्रनिर्माण की दृष्टि. कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है, उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस, आज के भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है.  उन्होंने कहा,  कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी. समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि  उत्तर प्रदेश में सपा की स्थिति तो यह है कि यहां उन्हें हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस की स्थिति तो और भी विचित्र है, कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे.

इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है

उन्होंने कहा कि जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, वहां भी उसे उम्मीदवार उतारने की हिम्मत ही नहीं हो रही है. प्रधानमंत्री का इशारा उप्र की अमेठी और रायबरेली सीट की ओर था, जहां कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. उन्होंने कहा,  इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है इसलिए देश आज उनकी एक भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिये बिना मोदी ने कहा कि आपको याद होगा, यहां उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है, उन दोनों लड़कों की फिल्म को इन लोगों ने फिर से रिलीज किया है.

काठ की इस हांडी को ये इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ायेंगे

मुझे समझ नहीं आता कि काठ की इस हांडी को ये इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ायेंगे.उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि विपक्षी गठबंधन शक्ति के खिलाफ लड़ने की बात कर रहा है. मोदी ने कहा, शक्ति की पूजा करना हमारी स्वाभाविक आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है, लेकिन, इंडिया गठबंधन के लोग कहते हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति’ के खिलाफ है. उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. ये सीट हैं सहारनपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (आरक्षित), मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत. मतों की गिनती चार जून को होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही