Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आम जनता का होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र : बंधु तिर्की

Hazaribagh: कांग्रेस पार्टी की मैनिफेस्टो कमिटी ने रविवार को परिसदन में परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें कमेटी के चेयरमैन बंधु तिर्की ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया गया. इस कमेटी में 25 सदस्य हैं, जो पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं. मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य प्रमंडल एवं जिले में जाकर लगातार बैठक, चौपाल लगाकर आमजनों की बातों को संकलित कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी एक ऐसी मेनिफेस्टो बनाने जा रहे हैं, जो रियलिस्टिक हो. यह घोषणा पत्र आम जनता का होगा. रायशुमारी के बाद हम मेनिफेस्टो जारी करेंगे. बंधु तिर्की ने कहा कि इसी क्रम में हम लोग डालटनगंज पलामू के बाद हज़ारीबाग़ में आए हैं. यहां पर विभिन्न संगठन के लोगों से मिलकर उनसे परामर्श लिया है. इसमें हज़ारीबाग़ चैंबर आफ कॉमर्स, बार एसोसिएशन, दलित संगठन, आदिवासी संगठन, मुस्लिम संगठन सहित अन्य लोगों ने अपना सुझाव दिया. इसके इलावा भी कई लोग शामिल थे. हज़ारीबाग़ में पेपर लीक, भूमि सर्वे सुधार, खासमहाल भूमि को लीज नवीकरण से संबंधित, पलायन, रोजगार एवं सिंचाई से संबंधित सुझाव आया. इस तरह के कई सुझाव आए हैं. सभी सुझाव का अध्ययन कर जन घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा. यहां के जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति, इंडस्ट्रीज, आदिवासी, मूलवासी के पलायन का जो परामर्श आया है, उसको संकलित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के सामने यह ड्राफ्ट रखा जाएगा बंधु ने कहा कि इन सारी चीज को देखते हुए एक अंतिम रूप देने का काम हमारे राष्ट्रीय नेता करेंगे. हम लोग इस घोषणा पत्र को गारंटी के रूप में बनाने का काम करेंगे और घोषणा पत्र जो बनेगा, उसका हर 6 महीने में सोशल ऑडिट किया जाएगा. इस बात को प्रमुखता से हम अपने नेता के सामने रखेंगे. भाजपा के मुद्दे पर कहा कि भाजपा झारखंड में सबसे ज्यादा वक़्त सरकार में रही पर कुछ नहीं किया. सिर्फ लूटने का काम किया. पिछले पांच साल में सब कुछ बेपटरी हैं. हम लोग विकासं करते है, भाजपा विनाश करती है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - फ्रांस">https://lagatar.in/netanyahu-furious-over-french-president-macrons-statement-says-he-should-be-ashamed-israel-will-win-even-without-him/">फ्रांस

के राष्ट्रपति मैक्रां के बयान पर भड़के नेतन्याहू, कहा, उन्हें शर्म आनी चाहिए, उनके बिना भी इजरायल जीतेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही