Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का मार्च, राहुल गांधी का आरोप, सांसदों को पीटा गया, प्रियंका गांधी हिरासत में

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : कांग्रेस ने आज महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला. मार्च में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी सांसद सहित वर्किंग कमेटी के सदस्य काले कपड़े पहन कर शामिल हुए. लेकिन पुलिस ने विजय चौक पर मार्च को रोक दिया. खबर है कि पुलिस ने राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों को हिरासत में ले लिया. उसके बाद सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गये. राहुल ने कहा कि महंगाई के मुद्दे को उठाने के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे थे. लेकिन हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कुछ सांसदों के साथ मारपीट की गयी है. इसे भी पढ़ें : महंगाई,">https://lagatar.in/congresss-black-friday-on-inflation-unemployment-congress-mps-wearing-black-clothes-marched-police-stopped-rahul-gandhi-in-custody/">महंगाई,

बेरोजगारी पर कांग्रेस का Black Friday, काले कपड़े पहन कांग्रेसी सांसदों ने मार्च निकाला, पुलिस ने रोका, राहुल गांधी हिरासत में

हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं

मार्च से पहले राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा, देश का हर संस्थान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष नहीं है. हर संस्थान आज RSS के नियंत्रण में है. कहा कि हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-called-the-modi-government-hitler-said-the-government-lies-that-there-is-no-unemployment-there-is-no-inflation/">राहुल

गांधी ने मोदी सरकार को हिटलर करार दिया, कहा, सरकार झूठ बोलती है कि बेरोजगारी नहीं है, महंगाई नहीं है, भाजपा ने देश बर्बाद कर दिया

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी कार्यालय से मार्च निकाला

उधर, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी कार्यालय से मार्च निकाला. बारिश के बावजूद सड़क पर कार्यकर्ता उतरे हैं. उन्होंने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में लिया.  कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था

दिल्ली पुलिस ने कहा- सिर्फ जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को पत्र लिखकर कहा है कि जंतर मंतर को छोड़कर पूरी दिल्ली इलाके में 144 धारा लागू है. ऐसे में प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी सकती है. अगर धारा 144 का उल्लंघन हुआ, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस को नयी दिल्ली इलाके में प्रोटेस्ट को लेकर खुफिया विभाग से कुछ इनपुट्स भी मिले हैं जिसकी वजह से आज सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गयी है. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही