Patna : बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी उथल-पुथल मचा हुआ है. अब तक आरजेडी के पांच विधायक बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. वहीं कांग्रेस के दो विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गये हैं. कांग्रेस को तीसरा झटका लग सकता है. नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह भी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं. नीतू सिंह ने इसके संकते दे दिये हैं. उन्होंने कहा है कि वो नवादा से लोकसभा टिकट चाहती हैं. अगर कांग्रेस उनको टिकट देती है तो ठीक है. अगर नहीं देती है और बीजेपी उनको इस सीट से टिकट देने का प्रस्ताव देती है, तो वो बीजेपी में शामिल हो जायेंगी. खबर है कि कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी ने बीती रात डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की है.
बिहार में महागठबंधन के साथ खेला! कांग्रेस विधायक नीतू सिंह थाम सकती है बीजेपी का दामन
Last Updated: Mar 02, 2024 12:00 AM (IST)