Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में महागठबंधन के साथ खेला! कांग्रेस विधायक नीतू सिंह थाम सकती है बीजेपी का दामन

Advertisement
Advertisement
Patna :  बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी उथल-पुथल मचा हुआ है. अब तक आरजेडी के पांच विधायक बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. वहीं कांग्रेस के दो विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गये हैं. कांग्रेस को तीसरा झटका लग सकता है. नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह भी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं. नीतू सिंह ने इसके संकते दे दिये हैं. उन्होंने कहा है कि वो नवादा से लोकसभा टिकट चाहती हैं. अगर कांग्रेस उनको टिकट देती है तो ठीक है. अगर नहीं देती है और बीजेपी उनको इस सीट से टिकट देने का प्रस्ताव देती है, तो वो बीजेपी में शामिल हो जायेंगी. खबर है कि कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी ने बीती रात डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की है.

आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायकों ने छोड़ी पार्टी

बता दें कि भभुवा से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने एक मार्च को पार्टी छोड़कर सत्ता पक्ष में चले गये. इससे पहले विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव भी पार्टी छोड़ सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल हो गये थे. सभी ने अविश्वास प्रस्ताव में चौधरी के खिलाफ मतदान किया था और विश्वास मत में एनडीए का समर्थन किया था. वहीं 28 फरवरी बुधवार को आरजेडी विधायक संगीता कुमारी और कांग्रेस के मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव भी एनडीए सदस्यों के बीच बैठे. हालांकि पार्टी ने दोनों कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की है, जिसने उन्हें `देशद्रोही` कहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही