Search

 
 
 

कांग्रेस सभी 14 लोस सीटों की नापी ताकत, अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व

 
  • कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में हुई प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
  • सभी सीटों से तीन-तीन संभावित नाम भेजा गया केंद्रीय नेतृत्व को, अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर अपनी ताकत नापने का काम किया. सभी एक-एक सीट पर विस्तार से चर्चा हुई. सीट के विभिन्न पहलुओं का सूक्षमता पूर्वक विश्लेषण किया गया. जिसमें क्षेत्र की भौगोलिक,सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक,जातिगत आंकड़ों, की स्थिति को सामने रख कर ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास किया गया. प्रत्येक लोकसभा के तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम को चयनित कर अंतिम निर्णय के लिए आलाकमान को भेज दिया गया. सोमवार को प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन में हुई. बैठक में चुनाव समिति के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, फुरकान अंसारी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, दीपिका पांडे सिंह, काली चरण मुंडा, बृजेंद्र सिंह,रमा खलको, अशोक चौधरी, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, बिमला कुमारी, मणि शंकर, निरंजन पासवान, अमूल्य नीरज खलको, सतीश रजक, अभिजीत राज, गुंजन सिंह, आमिर हाशमी, नेली नाथन आदि शामिल हुए.

कांग्रेस सभी लोस पर चुनाव लड़ने को तैयार : मीर

प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस सभी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए कमर कसकर तैयार हो चुकी है. कार्यकर्ता पूरे उत्साह में है भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से झारखंड में कार्यकर्ताओं के बीच एक नया जोश पैदा हुआ है जो लोकसभा चुनाव तक केंद्र केंद्र की जन विरोधी सरकार के खिलाफ जुनून के रूप में बदल जाएगी.र कार्यकर्ताओं का यही जोश केंद्र की नापाक सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी. उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार की हर गतिविधि पर गहरी नजर रख रहे हैं. जनता भी खुली आंखों से मोदी सरकार द्वारा देश में किये जा रहे समाज विरोधी कृत्यों को साफ-साफ देख रही है, देश में बदलाव का दौर आने वाला है. इसके लिए हमें पूरी ताकत से चुनाव में लगना होगा, हमारी मेहनत और जनता का साथ देश को बदलाव के नए दौर में ले जाएगी.

सीट और गठबंधन के लिए नेतृत्व अधिकृत : ठाकुर

राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने प्रत्येक सीट पर अपनी राय जाहिर की है. चुनाव समिति के सभी सदस्यों की समवेत राय से लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने, गठबंधन तथा प्रत्याशियों के चयन के लिए आला कमान को अधिकृत कर दिया गया है. आलाकमान ही अंतिम निर्णय लेगा. उन्होंने कहा कि कोई भी दल चुनाव लड़ने के लिए सभी सीटों पर तैयारी करती है परंतु गठबंधन की भी बातें सामने हैं. समय अनुसार गठबंधन पर निर्णय होने के पश्चात इसमें सीटों एवं प्रत्याशियों के संबंध में अंतिम निर्णय आला कमान द्वारा लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही