Search

 
 
 

विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में बैठक कल

 
Ranchi : भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के नेताओं की बैठक सोमवार को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में बुलाई है. बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत राज्य के कई सीनियर नेता भी शामिल होंगे.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ ही साथ गठबंधन की हार-जीत की समीक्षा करेंगे. लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा है, इस पर भी चर्चा हागी. जिन विस क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी से कम वोट मिलेगा, उसमें लीड कैसे लिया जाए, इसकी रणनीति भी तैयार की जाएगी. आनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कैसे हो, पार्टी संगठन को तीन से चार महीने के अंदर कैसे मजबूत किया जाए, मंत्रियों के कार्यकाल की समीक्षा, राज्य में चली पूर्व की हेमंत सोरेन और वर्तमान में चंपाई सोरेन के कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर कितना काम हुआ, विस चुनाव घोषणा पत्र के एजेंडे, भाजपा को विधानसभा चुनाव के दौरान कैसे काउंटर किया जाए, इसपर मंथन होगा. साथ ही किस तरह से इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए फिर से 2024 में गठबंधन की सरकार बनाए, इसकी रणनीति पर भी गंभीर मंथन होगा.

कांग्रेस इस बार मांगेगी ज्यादा सीटें

प्रदेश कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी इस बार 31 के बदले 33 सीट पर अपनी दावेदारी करेगी. क्योंकि इस बार कांग्रेस के दो विधानसभा से दो नए चेहरे मैदान में होंगे. प्रदीप यादव जो 2019 का विधानसभा चुनाव झाविमो के टिकट पर लड़े थे और विधानसभा चुनाव के बाद जब बाबूलाल झाविमो का विलय भाजपा में करने की तैयारी में थे, उस वक्त वो कांग्रेस में शामिल हो गए. वहीं मांडू के वर्तमान विधायक जेपी पटेल जो 2919 में भाजपा के टिकट पर लड़े थे, इस बार लोकसभा चुनाव के वक्त वे कांग्रेस में शामिल हो गए. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस मजबूत दावेदारी करने की तैयारी में है.

2019 विधानसभा चुनाव में गठबंधन इन सीटों पर लड़ा था चुनाव

झामुमो (कुल 43 सीटें): गुमला, सिसई, घाटशिला, गांडेय, बरहेट, दुमका, चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, गिरिडीह, बोरियो, महेशपुर, टुंडी, शिकारीपाड़ा, सरायकेला, सिल्ली, जामा, डुमरी, बहरागोड़ा, लिट्टीपाड़ा, बिशुनपुर, लातेहार, गढ़वा. झामुमो जीता : 30 सीट कांग्रेस (कुल 31 सीट) : मांडर, बरही, धनबाद, पाकुड़, बेरमो, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी, रामगढ़, मनिका, बोकारो, डाल्टनगंज, खिजरी, कांके, पांकी, विश्रामपुर, लोहरदगा. कांग्रेस जीती : 16 सीटें राजद (कुल 7 सीट) : देवघर, चतरा, छतरपुर, गोड्डा, हुसैनाबाद, कोडरमा और बरकट्ठा. राजद जीता : एक सीट पर इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/kejriwal-reached-the-supreme-court-against-the-stay-of-delhi-high-court-hc-has-put-a-stay-on-the-bail/">दिल्ली

हाईकोर्ट के स्टे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, HC ने जमानत पर लगाई है रोक…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही