Search

 
 
 

ईडी पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं का दुरुपयोग : सीपी सिंह

 
Ranchi : बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के मामले में गांधी परिवार ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दुरुपयोग किया है. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, जिसके विरोध में कांग्रेस ने बड़े नेताओं को दिल्ली बुला लिया. दिल्ली समेत पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन किया. ईडी पर दबाव बनाने के लिए पार्टी के लोगों का दुरुपयोग किया गया. उन्होंने कहा कि जैसे कुछ छुटभैये नेता की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थक या तो उसे थाने से छुड़ा कर ले जाते हैं या फिर मार खाकर थाने से भाग जाते हैं, कुछ वैसी ही हालत कांग्रेस की हो गई है. सीपी सिंह प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : हिंसा">https://lagatar.in/violence-case-ranchi-police-raided-42-houses-simultaneously-picked-up-29-suspects/">हिंसा

मामला: रांची पुलिस ने एक साथ 42 घरों में मारा छापा, 29 संदिग्धों को उठाया

यही है कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा

सीपी सिंह ने कहा कि गांधी परिवार को बचाने के लिए कांग्रेसी इकट्ठा हो जाते हैं. कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा यही है. उन्होंने कहा कि जिस मामले मे ईडी ने राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है. उसपर 2019 में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी टिप्पणी करते हुए शेयर ट्रांसफर को भ्रष्टाचार से प्रेरित बताया था.

कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही, क्योंकि करनी है तुष्टिकरण की राजनीति

रांची में हुए बवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति और संस्था को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार नहीं दिया जा सकता कि कोई उन्मादी होकर थानों में पत्थर और हथियार लेकर धार्मिक स्थलों पर हमले करे. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही पत्थर जमा किये जा रहे थे और पोस्टर बांटे जा रहे थे, फिर भी पुलिस-प्रशासन ने तैयारी क्यों नहीं की. उन्होंने कहा कि बवालियों के चेहरे सामने हैं, फिर भी उन्हें पकड़कर जेल में नहीं डाला जा रहा है. एसआईटी का गठन सिर्फ आईवॉश है. गिरफ्तारी इसलिए नहीं हो रही है, क्योंकि मांडर में उपचुनाव है और सरकार को तुष्टिकरण की राजनीति भी करनी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-governor-summons-dgp-adg-dc-and-ssp/">रांची

हिंसा: राज्यपाल ने DGP,ADG, DC और SSP को किया तलब
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही