Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर हेमंत सरकार दर्ज कराए देशद्रोह का मुकदमा- बीजेपी

Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन से 6 प्रवासी मजदूरों को बिना जांच कराये RPF से छुड़ाकर ले गये थे इरफान

Ranchi:बीजेपी ने हेमंत सरकार से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में लगा हुआ है. वहीं विधायक इरफान अंसारी ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए धनबाद स्टेशन में छह प्रवासी मजदूरों को बिना कोरोना जांच कराये ही आरपीएफ के जवानों और जांच दल को फटकार लगाते हुए जबरन छुड़ा कर ले गए थे. उन्होंने कहा कि इस मामले में विशेष रूप से संज्ञान लेते हुए सीएम हेमंत सोरेन विधायक पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करायें.

सरकार के नियम-कानून को नहीं मानते कांग्रेस के विधायक

अमित कुमार ने कहा कि एक तरफ हेमंत सोरेन की सरकार रेलवे स्टेशनों,बस अड्डों सहित अनेक जगहों पर कोरोना की जांच करा रही है ताकि संक्रमितों की पहचान हो और उसे अविलंब क्वारेंटाइन किया जा सके. वहीं सरकार के विधायक ही रेल प्रशासन और जांच दल को ठेंगा दिखाकर प्रवासी मजदूरों को बिना जांच कराए जबरन छुड़ा कर ले जाते हैं. इससे यह साफ जाहिर होता है कि या तो राज्य सरकार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर संवेदनशील नहीं है या फिर सत्ताधारी घटक दल कांग्रेस राज्य सरकार के द्वारा लगाए गए नियम-कानूनों को तवज्जो नहीं देती है.

बसों में ठूंस-ठूंसकर भेजे गए थे मजदूर

उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस का यह कोई नया कारनामा नहीं है. पिछली बार भी जब लॉकडाउन लगा था उस वक्त सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने बिना कोरोना जांच कराये बसों में ठूंस-ठूंस कर प्रवासी मजदूरों को संथाल परगना के विभिन्न जिलों में भेजा था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही